Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एमजी कॉलेज रानीश्वर में चला नशामुक्ति कार्यक्रम, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दुमका में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, न... सरैयाहाट के बूथ संख्या 319 की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से की निष्पक्ष जांच की ... लंदन में देवघर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव भारत लाने के लिए परिजनों ने मांगी सरकारी ... 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, एसबीआई ने ग्राहकों से की पहले ही जरूरी लेनदेन निपटाने की... एसकेएमयू पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा का परिणाम जारी, 90.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ एसकेएमयू में धूमधाम से मना एनएसएस स्थापना दिवस झारखंड क्रान्ति सेना ने उठाया अवैध बालू खनन का मुद्दा, जिला खनन पदाधिकारी से की कार्रवाई की मांग एसआरटी कॉलेज धमड़ी में सॉफ्ट स्किल्स कार्यशाला, आधुनिक कौशल से रूबरू हुए विद्यार्थी राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में एसकेएमयू की भागीदारी, निदेशक डॉ.पूनम बिंझा सहित 11 कार्यक्रम पदाधिका...

सरैयाहाट के बूथ संख्या 319 की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से की निष्पक्ष जांच की मांग

0 137

दुमका। दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड के बूथ संख्या-319 की मतदाता सूची में कथित अनियमितता और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामले को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने उपायुक्त से बूथ संख्या 319 की मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन कराने, संदिग्ध प्रविष्टियों की जांच करने तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने कहा है कि एसआईआर के तहत प्रकाशित मतदाता सूची के अवलोकन के दौरान बूथ संख्या 319 के कई मकानों में असामान्य संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने की बात सामने आई है। पार्टी ने ऐसे मामलों का भौतिक सत्यापन कराने तथा संदिग्ध और काल्पनिक मतदाता प्रविष्टियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, भाजपा द्वारा नियुक्त बीएलए 2 राम प्रकाश मंडल ने मतदाता सूची के संबंध में प्रपत्र 7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई थी। इसी मामले से जुड़े घटनाक्रम में राम प्रकाश मंडल और मंडल अध्यक्ष दिनेश कापरी के खिलाफ सरैयाहाट थाना में केस संख्या 112/26, दिनांक 25 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। भाजपा ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसकी निष्पक्ष समीक्षा की मांग की। इस अवसर पर पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्राथमिकी वापस नहीं ली गई और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि पार्टी निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की पक्षधर है। मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत सामने आने पर नियमानुसार उसका भौतिक सत्यापन और जांच होनी चाहिए। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद सुनील सोरेन सहित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह पोड़ैयाहाट विधानसभा पर्यवेक्षक मृणाल मिश्रा, जिला महामंत्री रविकांत मिश्रा, जयप्रकाश मंडल, बबलू मंडल, रघुनाथ रजक, नगर अध्यक्ष संतोष साह, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, नवल किस्कू आदि शामिल थे। #####

webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.