Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

पहले लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा फिर मार दी गोली; प्रधान की हत्या करने वाले 10 लोग गिरफ्तार

0 418

मारंगहादा थाना क्षेत्र की लांदुप पंचायत के काड़ेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की उनके घर में लगभग 10 अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना शनिवार की लगभग 11:30 बजे की है। बताया जाता है कि शनिवार की रात बलराम मुंडा अपने घर में भांजे आचू मुंडा और मां आंगी देवी के साथ सो रहे थे। इसी बीच रात लगभग 11: 30 बजे लगभग 10 अज्ञात अपराधियों ने जबरन दरवाजा खुलवाकर घर में घुसे और बलराम मुंडा और उनके भगिना आचू मुंडा की लात-घूसों, लाठी-डंडे से पिटाई की और धारदार हथियार से बलराम को मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बलराम की पीठ में गोली मार दी और घटनास्थल से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था

 

मारंगहादा पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया

 

हिरासत में लिए लोगों में सिदमा निवासी केदार मुंडा, गुटुदा निवासी अलिफ पुर्ती, उबरसाल निवासी अभिषेक हस्सा, काड़ेतुबिद निवासी सीनू मुंडा, बीरबल मुंडा, गड़ामड़ा निवासी बुधराम हस्सा, गितिलबेड़ा निवासी पाव पाहन, कोजडोंग निवासी पतरस पाहन, जोरको निवासी पलटन मुंडा और बंदगांव निवासी पुष्पेंद्र यादव शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.