Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

एमबीबीएस बायोलाॅजी कोचिंग संस्थान गोड्डा के छात्रों ने फाॅसिल्स पार्क का किया शैक्षणिक भ्रमण

0 492

मंडरो। एमबीबीएस बायोलाॅजी कोचिंग संस्थान, गोड्डा के छात्र-छात्राओं ने रविवार को साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड स्थित फॉसिल्स पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। जहां माॅडल काॅलेज राजमहल के प्राचार्य भू वैज्ञानिक डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को फाॅसिल्स की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्म का निर्माण कैसे हुआ इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पूरे भारत में साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल के पहाड़ों में बड़ी संख्या में फॉसिल्स पाया जाता है। राजमहल पहाड़ का भू इतिहास काफी पुराना है। ऐसे में बच्चों के लिए फॉसिल्स का अध्ययन, जानकारी शोध व नवाचार के लिए पुस्तक से कम नहीं है। डाॅ.सिंह ने कहा कि यहां का फॉसिल्स अन्तरराष्ट्रीय धरोहर हैं। भ्रमण के दौरान डाॅ.सिंह ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का भी जवाब दिया। छात्र-छात्राओं ने पार्क स्थित म्यूजियम का भी अवलोकन किया, जिसके बारे में लक्ष्मण मुर्मू ने छात्र-छात्राओं को पूरी जानकारी दी। शैक्षणिक भ्रमण टीम में एमबीबीएस बायोलॉजी कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर सुनील शर्मा, टीम मेम्बर टिंकू, कृष्णा, निरंजन पंडित, सुजीत भगत, अश्विनी पंजियारा, सोनू मंडल, पूजा कुमारी, तुलसी कुमारी, रामाशंकर, कविता कुमारी, राजाबाबू, धर्मवीर कुमार, कार्तिक कुमार, बसंत कुमार आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.