Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

बोलबम : जलार्पण को बासुकिनाथ आये बांका के दिव्यांग बम भरत राय ने की जिला प्रशासन की खूब प्रशंसा

0 618
बासुकिनाथ। राजकीय श्रावणी मेला 2025 में जलार्पण को आये दिव्यांग बम भरत कुमार राय ने दुमका जिला प्रशासन और यहां के पुलिस जवानों की खूब प्रशंसा की है। भरत बिहार राज्य के बांका जिला के धौरेया प्रखंड अंतर्गत किशनकोल गांव का रहने वाला है। भरत बाबा बासुकिनाथ को जलार्पण के लिए यहां सावन की तीसरी सोमवारी को पहुंचा था। तीसरी सोमवारी को लेकर आज बासुकिनाथ धाम में कांवरिया तीर्थयात्रियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, जिसे देखकर एक बार भरत को लगा कि वह बाबा को जलार्पण नहीं कर सकेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जब वह जलार्पण के लिए आगे बढ़ा तो वहां उपस्थित पुलिस के जवानों ने उसकी खूब मदद की। भरत ने बताया कि पुलिस के एक जवान ने उसे गोद में उठा लिया, जिससे वह बड़ी आसानी से बाबा को जलार्पण कर सका। वेबअखबार डाॅट काॅम से बात करते हुए भरत ने बताया कि वह सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल ही अपने हाथ के सहारे चार-पांच साथियों के साथ बाबाधाम देवघर और बासुकिनाथ की यात्रा में निकला था। 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उसके साथी उनसे बिछुड़ गये, इसलिए वे बस में सवार हो गये। बासुकिनाथ से पहले भरत ने बाबाधाम देवघर में जलार्पण किया था। शंकर राय का पुत्र भरत आगे चलकर शिक्षक बनना चाहता है। इसके लिए वह वर्तमान में डीएलएड कर रहा है। गौरतलब है कि बाबा बासुकिनाथ धाम आने वाले कांवरिया तीर्थयात्रियों एवं अन्य श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए यहां जिला प्रशासन व जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। यही वजह है कि यहां आने वाले भरत जैसे दिव्यांग बमों/श्रद्धालुओं को भी बाबा बासुकिनाथ को जलार्पण करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है, जो सराहनीय है।
(कुलदीप कुमार की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.