देवघर। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी और उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सदर अस्पताल व एम्स पहुंचकर आज सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चैक के पास हुए बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान ने जानकारी दी कि हादसे में चालक समेत 06 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। जबकि 24 श्रद्धालु घायल है, जिनमें 08 श्रद्धालुओं का एम्स में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे में मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन कोष से 01 लाख रुपये और घायलों को 20 हजार रुपये बाबा मंदिर कल्याण कोष से प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। साथ ही सभी तरह के जांच, दवा और इलाज की मुफ्त व्यवस्था करायी जा रही है और घायल व मृतक को उनके घर भेजने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.युगल किशोर चैधरी, एम्स निर्देश डॉ.सौरभ, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, चिकित्सकों की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार
बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...
नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक
फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...
मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन
श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष
नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली
झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग