Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

मध्य विद्यालय आसनसोल के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित बबीता को किया सम्मानित

0 340

दुमका। मध्य विद्यालय आसनसोल, दुमका के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह सहित विद्यालय की सहायक शिक्षिका तेरेसा मुर्मू, रूपा कुमारी, रुना कुमारी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतासाल, शिकारीपाड़ा की शिक्षिका शीला कुमारी ने शुक्रवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित बबीता कुमारी को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया। बबीता को सम्मानित करने सभी उनके आसनसोल ग्राम स्थित घर पहुंचे थे। सम्मानित करने के बाद सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री साह और उक्त शिक्षिकाओं ने बबीता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बबीता के पिता बिंदु लाल सिंह और आसनसोल ग्रामवासी निरोध मंडल भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की बबीता मध्य विद्यालय आसनसोल की भी छात्रा रही थी। बबीता की इस उपलब्धि पर इस विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दुमका निवासी जय प्रकाश सिंह ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी है। श्री सिंह ने बताया कि बबीता उनके कार्यकाल के दौरान ही मध्य विद्यालय आसनसोल की छात्रा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.