Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

मैट्रिक व इंटर परीक्षा के सफल मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला आइडियल प्रतिभा सम्मान

0 459
जामा। आइडियल कंपटीशन सेंटर खुटाबांध दुमका के द्वारा रविवार को दुमका जिला के जामा प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक सह निदेशक शिवनारायण दर्वे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर महतो मुख्य अतिथि एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, दुमका के सचिव डॉ.अमरेंद्र कुमार यादव बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। समारोह में मैटिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में सफल हुए सिमरा पंचायत के मेधावी टॉप टेन छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री दर्वे ने छात्र-छात्राओं का करियर काउंसिलिंग कराते हुए उन्हें योग्यता और रुचि के अनुसार सरकारी सेवाओं में अवसर बनाने की जानकारी दी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य और विशिष्ट अतिथि के साथ संस्थान के निदेशक और सिमरा पंचायत की मुखिया चंपावती देवी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि लगन, मेहनत और सही दृष्टिकोण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। शिक्षा से जीवन में आगे बढ़ने के सारे द्वार खोले जा सकते है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में अवसर बनाने के लिए डिग्री जरूरी है। लेकिन मानव को मानव बनने के लिए ज्ञान की आवश्यकता होती है जो शिक्षा से ही संभव है। शिक्षा से ही देश का निर्माण और मानव में अभ्युदय का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। विशिष्ट अतिथि डाॅ.अमरेन्द्र ने बच्चों को शिक्षा से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिसे ग्रहण कर हम किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। आइडियल के निदेशक श्री दर्वे ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अपनी रूचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। कार्यक्रम को सिमरा पंचायत की उप प्रमुख पूनम देवी, मुखिया चंपावती देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राम कुमार दर्वे, गौतम कुमार दर्वे, विनोद कुमार यादव और पुरुषोत्तम दर्वे ने भी संबोधित किया। समारोह में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में इंटर की सिमरन कुमारी, अनुष्का सोरेन, कमलेश कुमार, मुन्नी कुमारी, चांदनी कुमारी, जयकृष्ण कुमार, जयराम कुमार, मैटिक परीक्षा के मनीष कुमार, दीपिका कुमारी, सपन कुमार मांझी, महेश सोरेन, मौसम कुमारी, महावीर दर्वे, विपिन कुमार आदि शामिल है। कार्यक्रम में मंच का संचालन धनंजय प्रसाद यादव और धन्यवाद ज्ञापन गौतम कुमार दर्वे ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान नंदलाल दर्वे, पुरुषोत्तम कुमार यादव, अर्जुन प्रसाद राउत,  कटकी राउत, सहित आइडियल कंपटीशन सेंटर के आकाश, सागर, प्रह्लाद, गौतम, दुर्योधन टाईगर आदि का सराहनीय योगदान रहा। गौरतलब है कि आइडियल कंपटीशन सेंटर का यह तीसरा सम्मान समारोह था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.