Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने को एसकेएमयू सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को दिया 25 हजार रुपए का अनुदान

0 679

दुमका। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दुमका में बुधवार को विज्ञान शिक्षा को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी कॉलेज के सेवानिवृत प्रभारी प्राचार्य जाने माने शिक्षाविद् डॉ.गगन कुमार ठाकुर, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ.राजेंद्र कुमार पांडेय और डॉ.श्याम किशोर अंबष्ठ ने विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में डॉ.ठाकुर ने विज्ञान शिक्षा को समृद्ध करने के लिए प्रयोगशाला के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है। प्रयोगशाला के माध्यम से ही छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान की भावना विकसित होती है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डॉ.ठाकुर, डॉ.पांडेय और डॉ.अंबष्ठ ने विद्यालय को आधुनिक प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की ओर से 25000 रुपए अनुदान राशि प्रदान किया। डॉ.पांडेय ने अपने संबोधन में विज्ञान शिक्षा के माध्यम से तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच के विकास पर जोर दिया। वहीं डॉ.अंबष्ठ ने कहा कि विज्ञान शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान देती है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमार विमलेश और अन्य शिक्षकों ने विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की इस पहल की सराहना की और इसे छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस अनुदान राशि से विद्यालय में एक सुसज्जित प्रयोगशाला की स्थापना होगी, जो छात्रों को विज्ञान के प्रायोगिक ज्ञान को समझने और नवाचार करने में मदद करेगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह आयोजन न केवल विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा,बल्कि विद्यालय के छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान और खोज की दिशा में प्रेरित करने में भी सहायक होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.