Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग

0 355

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा मोहल्ला निवासी समाजसेवी राजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्व.शिबू सोरेन को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की है। उन्होंने संताल परगना आयुक्त के माध्यम से यह मांग करते हुए कहा है कि झारखंड राज्य के निर्माता, समाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा और दिशोम गुरू के नाम से समुचे आदिवासी समाज में पूज्य गुरूजी का जीवन संघर्षशील, प्रेरणादायी और जन सरोकार से ओतप्रोत रहा है। वे आदिवासी चेतना के वाहक, शोषित, वंचित वर्ग के सशक्त प्रवक्ता और सामजिक क्रांति के प्रतीक थे। उन्होने नशाखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन खड़ा किया, जिससे दूर दराज गाँवों में चेतना फैली। शिक्षा के क्षेत्र में भी गुरूजी ने अनेक पहल की ताकि आदिवासी समाज ज्ञान के माध्यम से सशक्त हो सके। झारखंड को अलग राज्य बनाने के आंदोलन से लेकर केन्द्र और राज्य सरकारों में मंत्री व मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सदैव जनहित को प्राथमिकता दी। उनका जीवन त्याग संघर्ष और सेवा की मिसाल है। ऐसे महापुरूष को भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित करना केवल उनके प्रति श्रद्धांजलि नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक और समाजिक चेतना को भी गौरवान्वित करना होगा। प्रकृति प्रेमी श्री सिंह ने केन्द्र सरकार से इस पर अविलंब निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा है कि गुरुजी शिबू सोरेन भारतरत्न उपाधि के हकदार है।

राजेश कुमार सिंह (समाजसेवी), शिवसुंदरी रोड, कुम्हार पाड़ा, दुमका

 

————————————————————–

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.