दुमका। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के मयूराक्षी नदी अंतर्गत मिनी गोवा नामक स्थान पर गुरुवार की शाम स्नान करने के दौरान डूबे चारों छात्रों का शव निकाल लिया गया है। शुक्रवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों की टीम ने चारों छात्रों में से एक कृष्णा सिंह का शव खोज निकाला था। बाद में मसानजोर से गोताखोरों की टीम आई जो नाव लेकर नदी के किनारे से लगभग 25 मीटर अंदर जाकर खोजबीन करना शुरू की। इस टीम ने सबसे पहले सोनवाडंगाल इलाके में रहने वाले उमाकांत ठाकुर के पुत्र कृष कुमार का शव बरामद किया। इसके 10 से 15 मिनट के अंतर पर गोड्डा के रहने वाले नीलकंठ झा के पोता आर्यन ठाकुर और एसपी कॉलेज,दुमका के सहायक प्रोफेसर डॉ.कलानंद ठाकुर के पुत्र आर्यन का शव भी खोज निकाला। पुलिस चारों छात्रों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीएमसीएच ले गई है। गौरतलब है कि चारों छात्रों ने दुमका के संत जोसेफ स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। इसके बाद चारों में से तीन छात्र एएन कॉलेज और एक जिला स्कूल दुमका में इंटरमीडिएट का छात्र था।
ब्रेकिंग
राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल
स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना
दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल
दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्...
माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान
मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट
हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु...
बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं