Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

बोले रक्तदाता, डीसी साहेब ब्लड बैंक का एसी ठीक करवा देते तो बहुत अच्छा होता…

0 310

दुमका। दुमका के नये डीसी साहेब अभिजीत सिन्हा जी रक्तदान को लेकर बहुत जागरूक है। यह बहुत ही अच्छी बात है। लेकिन डीसी साहेब को यहां के ब्लड बैंक पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर डीसी साहेब ब्लड बैंक में लगे एसी को ठीक करवा देते तो बहुत अच्छा होता। यह कहना है कि शुक्रवार को रक्तदान करने ब्लड बैंक, दुमका पहुंचे एक रक्तदाता का। महाशय ग्रामीण क्षेत्र से यहां पहुंचे थे। उनके जान-पहचान का कोई मरीज अस्पताल में भर्ती है। उसके लिए ही रक्तदान करने वे ब्लड बैंक पहुंचे थे। सुबह का करीब 10 बजता होगा। बेचारा जब ब्लड बैंक पहुंचे तो पसीना से लथपथ थे। जनाब पसीना से राहत पाने के लिए ब्लड बैंक के रिफ्रेशमेंट रूम की ओर बढ़े, पर तुरंत वापस हो गये और बाहर आकर प्रकृति का हवा खाने लगे। देखा तो पता चला कि ब्लड बैंक के रिफ्रेशमेंट रूम का एसी खराब पड़ा हुआ है। सिलिंग फैन का एक तार भी टूटा हुआ था, जिसके कारण वह भी बेकार है। रिफ्रेशमेंट रूम की छत से पानी भी टपक रहा है। पता चला कि ब्लड बैंक में कुछ माह पहले जो चार नया एसी लगाया गया है वह भी काम नहीं कर रहा है। यानि वर्तमान में ब्लड बैंक में एसी नाम का है, काम पंखा से ही चल रहा है। रिकाॅर्ड रूम का भी एसी खराब है।
खतरनाक साबित हो सकता है ब्लड बैंक के उपर लदा पेड़
ब्लड बैंक, दुमका के छत के उपर एक बड़ा सा पेड़ लद गया है। पेड़ बहुत मोटा और भारी है, जो छत की दीवार को क्षति पहुंचा रहा है। समय रहते यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चलकर पेड़ की भार से छत पूरी तरह से ध्वस्त भी हो सकता है।
अपनी बात
ध्यान से देखा जाय तो स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दुमका में ब्लड बैंक ही वह स्थान है जहां सही ढंग से काम हो रहा है। यह दुमका का वह जीवन रक्षक केन्द्र है जहां रक्त की जरूरत पूरी की जाती है। लोगों की इस जरूरत को पूरा करने के लिए आये दिन रक्तदाता यहां रक्तदान करने पहुंचते है। जिला प्रशासन को ब्लड बैंक के रख-रखाव, जरूरतों एवं सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वर्तमान में यदि यहां के खराब पड़े एसी को ठीक करवा दिया जाय तो न केवल यहां रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के लिए बल्कि यहां काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी अच्छा होगा, जो जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.