Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

आज दुमका में रहेगी डांडिया रात्रि सीजन 2 की धूम, महादेव पैलेस में गूंजेगा माता रानी का जयकारा,भक्ति गीतों पर झूमेंगे लोग

0 601

दुमका। दुमका शहर में शनिवार को गुजराती थीम पर आधारित डांडिया रात्रि सीजन 2 का आयोजन होने वाला है। कार्यक्रम का आयोजन दुमका प्राइड और एट्रेक्टिव दुमका के द्वारा संयुक्त रूप से शहर के गौशाला रोड स्थित महादेव पैलेस में किया जायेगा। इस बावत शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजकों के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन मंडली में शामिल नवीन रावत, शुभम मिश्रा, अमन कुमार मंडल, सुंदरम कुमार, आकांक्षा सिंह, शिल्पी जायसवाल और ऋषिका गुप्ता ने पत्रकारों को कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 04 बजे अमृतसर के प्रसिद्ध पंडित मां भवानी की आरती से करेंगे। रात्रि के 8.30 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्टार नाइट परफोर्मेंस के तहत भोजपुरी गायिका शिल्पी राज, ओझा जी, विनय पांडेय और शिवम सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। जबकि राजस्थान की प्रोफेशनल डांडिया टीम पारम्परिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में ओपन डांडिया राउंड भी रखा गया है, जिसमें दर्शक सीधे भाग ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पूरे स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस प्रशासन, प्रोफेशनल बाउंसर्स और मेडिकल टीम की मौजूदगी रहेगी। महिलाओं और परिवारों के लिए अलग प्रवेश और निकास की भी व्यवस्था की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.