Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर मॉडल कॉलेज राजमहल ने निकाली जागरूकता रैली

0 383

राजमहल। अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मॉडल कॉलेज राजमहल के द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली का शुभारंभ सिदो कान्हु की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इसके बाद प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई।रैली में शामिल एनएसएस स्वयंसेवक एवं कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राएं शिक्षा है विकास की कुंजी, स्वरोजगार अपनाओ गरीबी हटाओ, स्वदेशी अपनाओ देश को बढ़ाओ आदि का नारा लगाते हुए खैरबन्नी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें गरीबी उन्मूलन के विभिन्न उपायों जैसे शिक्षा का प्रसार, स्वरोजगार के अवसरों की खोज, स्थानीय संसाधनों का उपयोग, सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ व स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन के महत्व के बारे में जानकारी दी।

प्राचार्य डॉ.सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कहा कि गरीबी तभी दूर हो सकती है जब समाज का हर व्यक्ति शिक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बने। उन्होंने ग्रामीण युवाओं से आत्मनिर्भर बनने, छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रमजान अली और डॉ.अमित कुमार ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और कौशल विकास ही गरीबी उन्मूलन की सबसे बड़ी कुंजी है। कार्यक्रम का समापन गांव में एक सामूहिक चर्चा के साथ हुआ, जिसमें छात्रों और ग्रामीणों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे शिक्षा, कौशल और स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से गरीबी मिटाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

रैली में एनएसएस के सक्रिय स्वंयसेवकों में वृष्टि दास, दीप्ति दास, सहरबानु खातून, खुशबू कुमारी, कुतुबुद्दीन, मीठी कुमारी, सुनीता सोरेन, लक्ष्मी कुमारी, मम्पी कुमार, जिया कुमारीमंडल, सीमा कुमारी, फहरान शेख, रिषु प्रिया खुशी कुमारी, किरण माल्टो, रितु कुमारी,खुशबू बर्मन, बनफूल कुमार, सूजन कुमार साहा, डोली राजवंशी, अदोरी कुमारी, निशा कुमारी, ज्योति कुमारी निशा कुमारी आदि शामिल थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.