Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

खोखन दा फिर बने दुमका चैम्बर्स ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, डाॅ.मनोज कुमार घोष सचिव और मनोज कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष

0 302

दुमका। दुमका चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक बैठक रविवार को यहां श्री अग्रसेन भवन के सभागार में हुई। बैठक में सत्र 2026-2028 के लिए सर्वसम्मति से चैम्बर्स की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मो.मुस्ताक अली उर्फ खोखन दा अध्यक्ष, डॉ.मनोज कुमार घोष सचिव और मनोज कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस माह के अंत तक चैम्बर्स के अन्य 22 पदाधिकारियों का मनोनयन कर संगठन को पूर्ण एवं सुदृढ़ स्वरूप प्रदान करेंगे। इस अवसर पर चैम्बर्स के संररक्षक सियाराम घिड़िया सहित अजीत कुमार दारुका, पवन कुमार भालोटिया, विष्णु कुमार झुनझुनवाला, सुनील कुमार कोठरीवाल, अजय कुमार मोहंका, मनोज कुमार भालोटिया, रमन कुमार वर्मा, देवाशीष दासगुप्ता, राजेश कुमार अग्रवाल, दिलीप भुवानिया, अखिलेश कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार मेहरिया, पुरुषोत्तम भालोटिया, सुदीप अग्रवाल, मोहम्मद अकरम, अमित कुमार जोशी, कृष्ण मुरारी मावंडिया, लोकेश दारुका, कैलाश केशरी, राजीव कुमार हेतमपुरिया, चंदन भुवानिया, गोपाल मेहरिया, राजेश कुमार राउत, प्रवीण कुमार मेहरिया, कमलेश कोठरीवाल आदि उपस्थित थे। बैठक का समापन संगठन की एकता, व्यापारिक हितों की रक्षा तथा दुमका के समग्र औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के संकल्प के साथ किया गया। यह जानकारी चैम्बर्स के सह मीडिया प्रभारी कैलाश केशरी ने दी है। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में नवनियुक्त तीनों पदाधिकारियों के उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य को देखते हुए आज उन्हें दोबारा उसी पद के लिए चुना गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.