Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

भाजपा युवा मोर्चा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर दीप प्रज्जवलित कर दी श्रद्धांजलि

0 244
दुमका। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा यहां इंडोर स्टेडियम के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ.अंजुला मुर्मू, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषि राज टुडू, मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, तरंजीत कुंवर, रामकृष्ण हेम्ब्रम आदि शामिल थे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए जीवनभर संघर्ष किया। जिला अध्यक्ष ने रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके कारण ही निजाम और नवाबों को देश छोड़ना पड़ा। सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर सरदार पटेल ने एक मजबूत भारत की नींव रखी। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश ने कहा कि सरदार पटेल ने नव स्वतंत्र भारत को साहस, दृढ़ विश्वास और एकता के सूत्र में बांधा। आज का सशक्त और आत्मविश्वासी भारत उनकी दूरदृष्टि और राष्ट्र-निर्माण की सोच का परिणाम है। सरदार पटेल ने देश में लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखने और आधुनिक भारत के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन, विचार एवं देश के प्रति उनका योगदान हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.