Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

अभिनेत्री कंगना रनौत ने बाबाधाम देवघर और बासुकिनाथ में की पूजा

0 366
बाबा बासुकिनाथ की पूजा करती अभिनेत्री कंगना रनौत।

देवघर/बासुकिनाथ। अभिनेत्री सह हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोमवार को बाबाधाम देवघर में बाबा श्री वैद्यनाथ और बासुकिनाथ में बाबा बासुकिनाथ की टीपूजा-अर्चना की। अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंची थी, जहां उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में कंगना को सीधे देवघर सर्किट हाउस ले जाया गया। वहां से विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ कंगना को बाबा मंदिर लाया गया। मंदिर स्टेट के पुरोहित ने उन्हें संकल्प कराकर बाबा मंदिर में जलार्पण कराया। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में कंगना ने कहा कि वह इससे पूर्व भी देश के अन्य ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर चुकी हैं। लेकिन बाबा बैद्यनाथ धाम आने का अवसर उन्हें पहली बार मिला है। उन्होंने कहा कि यहां उन्हें विशेष आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। कंगना ने कहा कि बाबाधाम में दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। देवघर में पूजा-अर्चना के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत बासुकिनाथ धाम पहुंची थी। यहां कंगना को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी। पूरे विधि विधान के साथ बाबा बासुकिनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद कंगना ने कहा कि बाबा के दरबार में मत्था टेक कर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ।

(अजय भारती की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.