Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

वृक्षारोपण कर माॅडल काॅलेज राजमहल ने दिया नववर्ष 2026 को हरित और सुखद बनाने का संदेश

0 340

राजमहल। नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर बुधवार को मॉडल कॉलेज राजमहल में काॅलेज एवं स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ प्राचार्य डाॅ.रणजीत कुमार सिंह, मुख्य अतिथि जिला परिषद् सदस्य रणधीर सिंह और सम्मानित अतिथि ब्रजनंदन मंडल ने वृक्षारोपण कर लोगों को नववर्ष 2026 को हरित और सुखद बनाने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ.सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक आवश्यक कदम है। डॉ.सिंह ने कहा कि 2026 का संकल्प पेड़ लगाएं, जल बचाए व प्लास्टिक को ना कहे जाने की प्रतिबद्धता को अपने दैनिक जीवन में उतारना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील भी की। कार्यक्रम में मोहन कुमार, सुमित कुमार साह, करमु महतो, प्रकाश महतो, जयकर सिंह, साहिबा, असमा, नसरीन, सूफियाना, रामकुमार साहा, चंदन, प्रीति कुमारी, सुप्रिया, मोहिद अहमद आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साहिबगंज जिला संयोजक प्रवीर कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न प्रकार के औषधीय व फलदार वृक्ष उपलब्ध कराया गया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.