Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

नववर्ष के पहले दिन शिरडी में झारखंड के दुमका सहित बिहार के कई जिलों के भक्तों ने निकाली साईं की पालकी यात्रा

0 297

शिरडी। नववर्ष 2026 के पहले दिन गुरूवार को झारखंड के दुमका सहित बिहार राज्य के कई जिलों के भक्तों ने मिलकर शिरडी में पूरे धूमधाम के साथ साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली। यह पावन यात्रा गाजे-बाजे के साथ स्थानीय लक्ष्मी नारायण साईं राम पिंपल बारी रोड से निकल कर खंडोबा मंदिर तक पहुंची थी। फिर यहां से द्वारकामाई और द्वारकामाई से चावड़ी तक पहुंची। इसके बाद साईं स्टेडियम पहुंचकर पालकी यात्रा संपन्न हुई। पालकी यात्रा में शामिल सभी साईं भक्त बाबा के नाम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे, जो देखने लायक था। फूलों से सजी पालकी में बाबा की एक सुंदर तस्वीर विराजमान थी, जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। पालकी यात्रा में झारखंड के दुमका शहर से साईं बाबा के परम भक्त अरूण कुमार सिंह, आरा के अजित कुमार, बिहिया के गणेश जी, पटना की आरती पांडेय, दलसिंहसराह के गुड्डू चौधरी, लखीसराय के रामानुज सिंह, मधेपुरा के ओम सिंह, अनुराग सिंह, आयुष कुमार, अजित सिंह आदि शामिल थे। पालकी यात्रा के समापन के बाद सभी भक्त समाधि मंदिर पहुंचे। जहां सभी ने साईं बाबा का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलब है कि नववर्ष 2026 के पहले दिन साईं बाबा का दर्शन पूजन व आशाीर्वाद प्राप्त करने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु शिरडी पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.