Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दुमका में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, बोले जिला अध्यक्ष ... नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...

राष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्र चेतना संगठन ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0 299
दुमका। राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती) के अवसर पर सोमवार को छात्र चेतना संगठन के कार्यकर्ताओं ने दुमका शहर के विवेकानंद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके मूल मंत्र ‘‘उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाय’’ को आत्मसात करने का संकल्प लिया। केन्द्रीय अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की जिला छात्रा प्रमुख मालोती टुडू सहित कार्यकर्ता आशीष कुमार मिश्रा, फिलोमिना मरांडी, शशि कशेरा, रौशन घोष, पीयूष लायक, मुकेश कुमार, पीयूष कशेरा, करण कुमार, मनोज मंडल, आर्यन देव आदि शामिल थे। माल्यार्पण के उपरांत कार्यकर्ताओं ने युवा संयासी स्वामी विवेकानंद अमर रहे, भारत माता की जय और वंदे मातरम् का जोरदार नारा लगाया। युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रमुख श्री मिश्रा ने कहा कि आज से करीब 150 वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानंद ने गुलाम भारत को विश्व के पटल पर भारत की पुरातन संस्कृति और सभ्यता से अवगत कराया था। उनका मूल मंत्र है ‘‘उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाय। और दूसरा युवा जगेगा तो देश जगेगा।’’ छात्र नेता श्री मिश्रा ने कहा कि स्वामी जी का यह मूल मंत्र आत्मसात कर हम पारिवारिक सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यों में समन्वय बनाकर एक आदर्श व्यक्तित्व के मालिक बन सकते हैं। स्वामी जी स्वदेश निर्मित समानों के उपयोग पर बल देते थे, हमें भी स्वदेशी अपनाकर अपने देश को आर्थिक गुलामी से मुक्त कर एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए। गौरतलब है कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में विभिन्न संघ-संगठनों के द्वारा भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.