Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

एसकेएमयू : 28 जनवरी से शुरू होगी बीएड सेमेस्टर 3 की परीक्षा, कार्यक्रम जारी

0 283

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-2026 के अंतर्गत बीएड सेमेस्टर 3 परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार बीएड सेमेस्टर 3 की परीक्षा 28 से 31 जनवरी तक आयोजित की जायेगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो.दीपक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी को प्रथम पाली में भाषा विषय अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, बांग्ला, संताली एवं भौतिक विज्ञान, शिक्षा शास्त्र तथा द्वितीय पाली में जैविक विज्ञान शिक्षा शास्त्र एवं नागरिक शास्त्र शिक्षण की परीक्षा होगी। 29 जनवरी को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान शिक्षाशास्त्र एवं द्वितीय पाली में वाणिज्य शिक्षण की परीक्षा आयोजित की जायेगी। 30 जनवरी को प्रथम पाली में गणित शिक्षण तथा द्वितीय पाली में भूगोल शिक्षण की परीक्षा होगी। वहीं 31 जनवरी को प्रथम पाली में अर्थशास्त्र शिक्षण और द्वितीय पाली में इतिहास शिक्षण की परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र के उपस्थित होने का निर्देश दिया है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उक्त परीक्षा कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.