Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका में 21 मार्च को होगा जय माता दी सेवा समिति का भव्य भगवती जागरण, तैयारी शुरू पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान

सतन आश्रम के राजलक्ष्मी फाउंडेशन ने 300 जरूरतमंद बुजुर्गों को दिया कम्बल

0 135
दुमका। सतन आश्रम धधकिया की इकाई राजलक्ष्मी फाउंडेशन के द्वारा रविवार को 300 जरूरतमंद बुजुर्गों को कम्बल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के मठाधीश स्वामी आत्मानंद ने बताया कि वर्ष 2016 में आश्रम में रहने वाली राजलक्ष्मी नाम की एक बच्ची का आकस्मिक निधन हो गया था। उसके निधन के बाद ही आश्रम के बच्चों ने राजलक्ष्मी फाउंडेशन की स्थापना की थी। बच्चे अपने पाॅकेट मनी को बचाकर इस तरह के समाज सेवा का काम करते है। स्वामी आत्मानंद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से राजलक्ष्मी फाउंडेशन के बच्चों को आशीर्वाद देने की कामना की। स्वामी आत्मानंद ने बताया कि इससे पहले आश्रम की दूसरी इकाई रामगोपाल शर्मा गुरूकुलम के द्वारा भी विभिन्न गांवों में जाकर लगभग 200 जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया था। रविवार को आयोजित कम्बल वितरण के कार्यक्रम में सतन आश्रम की स्वामिनी अनुराधा पुरी, गुरूकुलम के उप प्रधानाचार्य आलोक प्रभाकर, वरीय शिक्षक प्रदीप मुखर्जी, आचार्य तापस दास, राजलक्ष्मी फाउंडेशन की सचिव नंदनी राय, झूमा राय, भारती राय, पूनम राय, वसुधा कुमारी, कृष्णदीप, शिवमदीप, महेश राय, भोला राय, स्नेहा कुमारी आदि के साथ दुमका के क्लासिक गिफ्ट प्रतिष्ठान के संदीप केसरी अपने परिवार सहित उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.