Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका के खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग शुरू, विधायक बसंत सोरेन ने नवनिर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का भी किया उद्घाटन

0 220

दुमका। दुमका शहरी क्षेत्र अंतर्गत नागरिक सुविधाओं एवं खेल अवसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शनिवार को स्थानीय खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत एवं नवनिर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन शनिवार को विधायक बसंत सोरेन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक श्री सोरेन ने कहा कि दुमका को उपराजधानी के अनुरूप संवारने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। वर्तमान समय में कई विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। आगे भी दुमका जिले को विभिन्न जनहितकारी एवं विकासोन्मुखी योजनाओं से आच्छादित कर समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम सभी प्रकार के इनडोर खेलों के लिए निर्मित किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से बैडमिंटन की सुविधा उपलब्ध है। स्टेडियम के संचालन के लिए शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिससे आमजन इससे जुड़ सकेंगे। इसके अतिरिक्त यहां कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस सहित अन्य इनडोर खेलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सामग्री उपलब्ध है। साथ ही स्टेडियम परिसर में योगा कक्षाएं संचालित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है। विधायक ने खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खूंटाबांध तालाब दुमका शहर का एक प्रमुख एवं मनोरम स्थल है। आमजनों के मनोरंजन एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां बोटिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए मात्र 30 रूपये में प्रति राइड शुल्क निर्धारित किया गया है। बोटिंग संचालन में सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में और भी पैडल बोट्स की व्यवस्था की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.