Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

सड़क सुरक्षा अभियान : विकास विद्यालय के बच्चों ने ली शपथ, करेंगे यातायात नियमों का पालन 

0 242

दुमका। दुमका शहर के राखाबनी मोहल्ला स्थित विकास विद्यालय में शनिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि एएसआई मुन्ना सिंह और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार ने यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि यातायात नियमों का पालन कर हम न केवल अपने को किसी सड़क दुर्घटना से बचाते है बल्कि दूसरों की भी सहायता करते है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे यातायात नियमों को न केवल अच्छी तरह समझें, बल्कि भविष्य में उनका ईमानदारी से पालन भी करें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे अपने माता-पिता को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें और उनसे आग्रह करें कि दोपहिया वाहन चलाते समय तेज गति न अपनाएं तथा सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें। कार्यक्रम के अंत में एएसआई श्री सिंह ने विद्यालय के सभी बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में बच्चों के साथ विद्यालय के निदेशक नवीन मिश्रा और प्राचार्या पूजा मिश्रा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.