Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

बेथेल मिशन स्कूल का तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

0 177
मुख्य अतिथि को सम्मानित करते विद्यालय के निदेशक तरुण स्मिथ।

दुमका। बेथेल मिशन स्कूल, दुमका का तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चौबे, विशिष्ट अतिथि वरीय पत्रकार डॉ.राजीव रंजन, सम्मानित अतिथि प्रीमियर कोचिंग सेंटर के शिक्षक राजेश कुमार, यूनिवर्स फिजिक्स क्लासेस के निदेशक अमन मंडल और विद्यालय के निदेशक तरुण स्मिथ ने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में मुख्य और विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थी जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल को एक बेहतर करियर बनाने का एक क्षेत्र भी बताया। उन्होंने कहा कि आज खेलकूद में भी बेहतर करियर बनाया जा सकता है। विद्यालय के निदेशक श्री स्मिथ ने विद्यालय के शैक्षणिक, खेलकूद व अन्य क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमें जीवन में सहयोग, समर्पण त्याग और एकता का पाठ सिखाता है, जिससे हम जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल बन सकते है। समारोह में डेमेसियस, रविन्द्र कुमार विश्वा, प्रयाग गुप्ता, अभिनव कुमार, सुंदर, बासुदेव पंडित, ज्योति, रिया सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.