Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन ने “इमेज एक्सपो 2026” के पोस्टर का किया विमोचन

0 215

दुमका। दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार को 10, 11 एवं 12 अप्रैल को रांची के टाना भगत स्टेडियम में आयोजित होने वाले “इमेज एक्सपो 2026” के पोस्टर का विमोचन यहां आउटडोर स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं शहर के कई फोटोग्राफर उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि “इमेज एक्सपो 2026” फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से जुड़े नवीनतम तकनीकों, अत्याधुनिक उपकरणों और रचनात्मक कार्यों का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। यह आयोजन न केवल पेशेवर फोटोग्राफरों बल्कि युवाओं एवं फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी अत्यंत लाभकारी रहेगा। इस मौके पर दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रतीक रंजन सेन ने कहा कि इस वर्ष एक्सपो का मुख्य आकर्षण फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी, जिसमें अमेच्योर (शौकिया) के साथ-साथ प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ कई आकर्षक सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में डैनियल, कुंकन, रंजीत, अमिंट, रंजन, बलवंत, बालकिशोर टुडू, सरोज पंडित, अशोक साह, बाबन सेन, लल्टू, आर्या, मुकेश डे, कल्याण लायक, डब्लू दास, चुन्नू सिंह सहित अन्य कई फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से इस एक्सपो में भाग लेने की अपील की और कहा कि यह आयोजन झारखंड के फोटोग्राफी क्षेत्र को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.