Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

सादगी की मिसाल : बाइक से दफ्तर पहुंचे दुमका नगर परिषद् के नए अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, लोगों ने की सराहना

0 479
बाइक के पीछे बैठे दुमका नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया।

दुमका। दुमका नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन सोमवार को एक अनोखी और सकारात्मक पहल करते हुए बाइक से कार्यालय पहुंचकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आमतौर पर जनप्रतिनिधियों के काफिले और गाड़ियों की चर्चा होती है, लेकिन अभिषेक चौरसिया की यह सादगी भरी शुरुआत शहर में चर्चा का विषय बन गया। कार्यालय पहुंचने के दौरान उन्होंने किसी तरह का तामझाम नहीं दिखाया, बल्कि एक आम नागरिक की तरह बाइक से दफ्तर पहुंचे। रास्ते में लोगों ने उन्हें देखा तो आश्चर्य के साथ-साथ सराहना भी की। कई लोगों ने इसे “जमीन से जुड़े नेतृत्व” का पहचान बताया। कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की तथा शहर के विकास, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी प्राथमिकता दुमका को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना है। शहरवासियों का मानना है कि इस तरह की सादगी और जनता के बीच रहने का संदेश न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि इससे प्रशासन और जनता के बीच दूरी भी कम होगी। अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया की यह पहल उनकी कार्यशैली की झलक मानी जा रही है, जिसे लेकर लोगों में उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.