Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका में क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

0 207

दुमका। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना के जिला कार्यालय में क्विज प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रभाग प्रभारी डॉली कुमारी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। क्विज प्रतियोगिता में गोपीकांदर टीम की जुली टुडू, अंकित कुमार और प्रियंका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दुमका टीम की रेणुका कुमारी, हांसी रूज और राखी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। रानीश्वर टीम की इन्द्रानी मुर्मू, प्रीति पाल और रामकृष्ण सोरेन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जरमुंडी के उत्कर्ष सिन्हा एवं उनके समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दुमका के विष्णु चार एवं समूह द्वितीय और रानीश्वर के अयन लायक एवं समूह तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिन्हा द्वारा मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष हेम्ब्रम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को विज्ञान को व्यवहार में अपनाने की प्रेरणा दी। क्विज प्रतियोगिता में सीआरपी विश्वजीत राहा, शांतम भारद्वाज और मनेष कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि विज्ञान प्रदर्शनी में डायट संकाय सदस्य प्रियंकर परमेश और किशोर कुमार मंडल ने निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारती एयरटेल फाउंडेशन के प्रवेश कुमार, राजर्षी चाकी एवं वंदना सुरीन की भूमिका सराहनीय रही। अंत में डॉली कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.