Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह, दी बधाई

0 248

दुमका। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर में खुशी और उत्साह का माहौल है। भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि श्री सोरेन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के आधार पर मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरवकांत, प्रदेश परिषद सदस्य अमरेंद्र सिंह, परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, सीताराम पाठक, अमिता रक्षित, डॉ.अंजुला मुर्मू, डॉ.शर्मिला सोरेन, मनोज पांडेय, पवन केसरी, विवेकानंद राय, पिंटू अग्रवाल, बबलू मंडल, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, मार्शल ऋषिराज टुडू, पिंटू साह, गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, पंकज वर्मा, जीतलाल राय, नवल किस्कू, मनीष कुमार, गणपति पाल, सहदेव मरांडी, नंदकिशोर मंडल, गोपीनाथ दत्ता, दीप्तांशु कोचगवे, गोविंद दान, संतोष साह, दिनेश सिंह, ममता साह, नीतू झा, फारुख अनवर, श्रीधर दास, रमेश मुर्मू, कुश पाल, इंद्रजीत कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी श्री सोरेन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि सुनील सोरेन के मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आने वाले समय में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.