Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

पटना विश्वविद्यालय की फॉसिल फील्ड ट्रिप में अहम भूमिका निभाएंगे मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह

0 295

दुमका/साहिबगंज। भूविज्ञान के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और समर्पण के लिए जाने जाने वाले मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना विश्वविद्यालय, पटना के भूविज्ञान विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, साहिबगंज फॉसिल पार्क में आयोजित भूवैज्ञानिक फील्ड ट्रिप के दौरान उनकी सेवाएं ली जाएंगी। यह फील्ड ट्रिप 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें पटना विश्वविद्यालय के पोस्टग्रेजुएट छात्र भाग लेंगे। इस अध्ययन यात्रा का उद्देश्य छात्रों को पेलियोन्टोलॉजिकल सैंपल, क्षेत्रीय संरचना, स्ट्रक्चरल जियोलॉजी तथा फॉसिल पार्क से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।ऐसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम में डॉ.रणजीत कुमार सिंह की भागीदारी उनके अनुभव और विशेषज्ञता का प्रमाण है। उन्हें इस अध्ययन यात्रा में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो न केवल उनके लिए बल्कि सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय और मॉडल कॉलेज राजमहल के साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शैक्षणिक जगत में यह उपलब्धि इस बात को दर्शाती है कि डॉ.सिंह अपने ज्ञान और नेतृत्व से विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनकी यह सहभागिता युवा विद्यार्थियों को भूविज्ञान के क्षेत्र में नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। (webakhbar.com)

Leave A Reply

Your email address will not be published.