Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

मॉडल कॉलेज राजमहल में 10-11 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, ‘AI से कौशल विकास’ पर होगा मंथन

0 323

दुमका/साहिबगंज। मॉडल कॉलेज राजमहल में 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को “Developing Countries में Skill Development के लिए AI” विषय पर दो दिवसीय बहु-विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय, दुमका के अधीन आयोजित हो रही है, जिसमें देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधकर्ता और विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस संगोष्ठी का आयोजन अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, धनबाद के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विकासशील देशों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे, जबकि संरक्षक मंडल में कुलपति के प्रतिनिधि एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहेंगे। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में Excel Geomatics Pvt. Ltd., नोएडा के सह-संस्थापक एवं CEO डॉ.राजेश सोलोमन पॉल उपस्थित रहेंगे। वहीं, मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह इस आयोजन के अध्यक्ष एवं संयोजक की भूमिका निभाएंगे। प्राचार्य डॉ.सिंह के अनुसार संगोष्ठी में नेपाल सहित विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय संसाधन व्यक्ति के रूप में त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू के प्रोफेसर (सेवानिवृत्त) डॉ.राधेश्याम प्रधान अपनी विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

संगोष्ठी में इन प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा

संगोष्ठी में AI आधारित डिजिटल शिक्षा, रोजगार उन्मुख कौशल विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल उन्नयन, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा में AI का उपयोग, स्टार्टअप एवं उद्यमिता तथा कौशल मूल्यांकन एवं प्रमाणन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

शोध पत्र आमंत्रित

आयोजन समिति ने शोधार्थियों एवं शिक्षकों से शोध पत्र आमंत्रित किए हैं। सार (Abstract) जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि पूर्ण शोध पत्र 9 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं। चयनित शोध पत्रों को प्रकाशित भी किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

पंजीकरण व अन्य जानकारी

संगोष्ठी में भाग लेने के लिए शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्रों के लिए अलग-अलग पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी ईमेल के माध्यम से अपना शोध पत्र भेज सकते हैं। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, तकनीक और कौशल विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.