Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

खिलाड़ियों की नीलामी से हुआ दुमका प्रीमियर लीग सीजन-2 का धमाकेदार आगाज, आनंद दुबे बने सबसे महंगे खिलाड़ी

0 240

पहली बार लाइव हुआ ऑक्शन, 93 खिलाड़ियों पर लगी बोली, कई बड़े नाम रहे अनसोल्ड

दुमका। दुमका के एमएस होटल में 31 मार्च 2026 की संध्या 6 बजे बहुचर्चित दुमका प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-2 का आगाज खिलाड़ियों की नीलामी के साथ शानदार तरीके से किया गया। इस बार का ऑक्शन कई मायनों में खास रहा, क्योंकि पहली बार पूरी नीलामी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे क्रिकेट प्रेमियों ने उत्साह के साथ देखा। नीलामी प्रक्रिया में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें अशोका लायंस, दुमका चैलेंजर्स, दुमका रॉयल्स, बासुकी 11, विज़नरी 11 और एम एंड एस 11 शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सम्मान व्यक्त किया। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने नीलामी की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मंच संचालन किया। वहीं मुख्य प्रायोजक डॉ.तुषार ज्योति ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहने की सलाह देते हुए भविष्य में और अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। नीलामी में कुल 149 खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जिनमें से 93 खिलाड़ियों की सफल बोली लगी, जबकि कई बड़े नाम अनसोल्ड रह गए। टीम मालिकों ने ऐसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी, जो खेल के साथ-साथ अनुशासन और टीम संतुलन में फिट बैठते हों। नीलामी में दुमका रॉयल्स के आनंद दुबे सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें 8100 रुपये में खरीदा गया। वहीं प्रीत सिंह को बासुकी 11 और मोहित सिंह को विज़नरी 11 ने 7600-7600 रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने सभी टीम ऑनर्स, खिलाड़ियों, प्रायोजकों और मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच और एक्सपोजर प्रदान करना है। साथ ही अनसोल्ड खिलाड़ियों को उनकी 500 रुपये पंजीकरण राशि वापस करने की भी घोषणा की गई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में आयोजन को और भव्य बनाया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन और मीडिया का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए ए टीम क्रिकेट ग्राउंड, दुमका को सजाने और तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मैचों की तिथि घोषित की जाएगी। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ की पूरी टीम, प्रायोजक अशोक न्यू केयर, सभी टीम ऑनर्स, क्रिकेट प्रेमी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.