Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका सब्जी मंडी के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में शुरू हुई सामूहिक आरती-पूजा, भक्तों में बंटा खीर प्रसाद

0 358

दुमका। शहर के टीन बाजार सब्जी मंडी स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार से सामूहिक संध्या आरती एवं पूजा-अर्चना का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जहां श्रद्धालु एकजुट होकर भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी को फल एवं विशेष रूप से खीर का भोग अर्पित कर की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं संध्या आरती की गई। भक्ति से सराबोर इस आयोजन के बाद प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। इस धार्मिक पहल का श्रेय श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली, दुमका के सक्रिय सदस्य कुलदीप कुमार मिठ्ठू को जाता है। उन्होंने बताया कि यह वर्षों पुराना मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और अब प्रत्येक मंगलवार को यहां नियमित रूप से सामूहिक आरती एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, हनुमान जी को खीर का विशेष भोग अर्पित करने की परंपरा भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल धार्मिक वातावरण सशक्त होता है, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। इस पावन अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी सुनील मिश्रा सहित रणजीत सिंह, दीपक केवट, राम मंडल, लव कुमार मंडल, जयप्रकाश मंडल, सूरज मंडल, रमन मंडल, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, रवि कांत सुमन, सुमन मंडल, दीपक कुमार, राहुल मंडल, आकाश जायसवाल, आकाश केवट, अमन केवट, अमन मंडल, कृष्ण केसरी, दीपक साह, संजीव कापरी, मिश्री सिंह समेत कई श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा। मंदिर में गूंजते “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि लोगों को एकजुट कर भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता रहा। गौरतलब है कि हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर इसी मंदिर से टीन बाजार की ओर से आकर्षक झांकियों के साथ भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.