Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दिलचस्प है मधु अली खान की बेजुबान से यारी…

0 339

दुमका। समाज में जहां अक्सर इंसानियत की कमी की बातें सुनने को मिलती हैं, वहीं दुमका के मधु अली खान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सच्ची मानवता केवल इंसानों तक सीमित नहीं होती, बल्कि बेजुबान जानवरों तक भी पहुंचती है। हर शनिवार यहां गरीबों को खाना खिलाने के लिए पहचाने जाने वाले मधु अली खान का एक अलग और भावुक रूप बुधवार को देखने को मिला। शहर के एक चापानल (हैंडपंप) के पास वे एक कुत्ते को अपने हाथों से पानी पिलाते नजर आए। खास बात यह रही कि कुत्ता भी बिल्कुल इंसानों की तरह चापानल में मुंह लगाकर पानी पी रहा था। यह दृश्य इतना अनोखा और मार्मिक था कि वहां मौजूद लोग देखते ही रह गए। पूछने पर मधु अली ने बताया कि यह कुत्ता उनके लिए सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि एक सच्चा दोस्त है। “यह हमेशा मेरे साथ रहता है। जब मैं बाइक से निकलता हूं तो यह भी मेरे पीछे-पीछे दौड़ता है। बात भी सही है। बाजार में अक्सर ऐसा देखने को मिला है, जब मधु अली खान बाइक पर चलते हैं तो यह कुत्ता भी उनके पीछे पीछे दौड़ता है। बहरहाल गरीब सेवा समिति के संरक्षक मधु अली खान की बेजुबान से यारी का यह दृश्य समाज को संदेश देती है कि प्यार, दया और अपनापन केवल शब्द नहीं, बल्कि ऐसे कर्म हैं जो इंसान को इंसान बनाता हैं। मधु अली खान की यह पहल न केवल पशु प्रेम का उदाहरण है, बल्कि यह भी सिखाती है कि बेजुबान जानवर भी हमारे स्नेह और देखभाल के हकदार हैं। मधु अली का यह पशु प्रेम हमें याद दिलाती है कि सच्ची दोस्ती भाषा या प्रजाति की मोहताज नहीं होती, जहां दिल जुड़ता है, वहीं रिश्ता बन जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.