Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

महिला पॉलिटेक्निक दुमका में रैगिंग व सुरक्षा को लेकर एबीवीपी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर करेंगे उग्र आंदोलन

0 234

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दुमका इकाई ने गुरुवार को उपायुक्त से मुलाकात कर सरकारी महिला पॉलिटेक्निक, दुमका में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने संस्थान में रैगिंग, शिक्षकों की फर्जी उपस्थिति तथा छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। एबीवीपी प्रदेश कार्यकारी सदस्य अमन कुमार ने कहा कि यह केवल दुमका का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड में महिला शिक्षा की सुरक्षा का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्राओं की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। यदि 48 घंटे के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। वहीं, जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कॉलेज परिसर में रैगिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे छात्राओं में भय का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा कई शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं नहीं लेने के बावजूद उपस्थिति दर्ज करने की शिकायत भी सामने आई है, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। संगठन ने आरोप लगाया कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन पूरी तरह लापरवाह है। हॉस्टल और कैंपस में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। एबीवीपी ने इन सभी मुद्दों पर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की गई है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन कुमार, जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता, नगर सह मंत्री आदित्य जोशी, अनुज राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.