Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

रायपुर में दुमका के तीरंदाजों का जलवा, मेघा बेसरा ने जीते तीन पदक, कृष्णा पिंगुआ को स्वर्ण

0 178

दुमका। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 25 मार्च से 04 अप्रैल तक आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुमका के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और झारखंड का नाम रोशन किया है। एकलव्य तीरंदाजी केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस), कमार दुधानी, दुमका के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी—मेघा बेसरा, कृष्णा पिंगुआ, दिनेश मुर्मू और साइमन सोरेन इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान मेघा बेसरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक, मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक और टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं कृष्णा पिंगुआ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मिक्स टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन खिलाड़ियों की सफलता में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रशिक्षक सुमित कुमार मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा, जिनके मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का परिणाम खिलाड़ियों के प्रदर्शन में साफ दिखा। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तुफान कुमार पोद्दार भी झारखंड आर्चरी टीम के साथ प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.