Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

सरैयाहाट में पैसा नियमावली 2025 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, ग्राम सभा आयोजन का निर्देश

0 310

सरैयाहाट। दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के अंचल सभागार में शनिवार को अंचल अधिकारी राहुल शानू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों और मांझी संगठन के सहयोगियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य मुद्दा पैसा नियमावली 2025 के तहत पारंपरिक ग्राम, ग्राम सभा और उनकी सीमाओं की मान्यता एवं प्रकाशन से संबंधित था। इस क्रम में अंचल अधिकारी ने निर्देश दिया कि पूरे अंचल के सभी गांवों में आवश्यक ग्राम सभा आयोजित की जाए। ग्राम सभा में प्रत्येक गांव का नजरी नक्शा (मैप) तैयार करना अनिवार्य होगा। बैठक में यह भी बताया गया कि पैसा नियमावली के तहत प्रखंड स्तर पर एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी के अध्यक्ष अंचल अधिकारी सरैयाहाट होंगे, जबकि सदस्य के रूप में वन क्षेत्र पदाधिकारी दुमका, पंचायत समिति के एक सदस्य, ग्राम प्रधान के एक प्रतिनिधि और जेएसएलपीएस के एक अधिकारी शामिल होंगे। यह कमेटी ग्राम सभा द्वारा पारित परिसीमन प्रस्ताव को जिला स्तर पर भेजने का कार्य करेगी। इसके अलावा बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए लगान वसूली को 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.