Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

विमल मरांडी और मृणाल मिश्रा बने भाजपा के दुमका जिला महामंत्री

0 188
विमल चन्द्र मरांडी                         मृणाल मिश्रा

दुमका। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से दुमका जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने नई कमेटी की सूची जारी की। सूची के अनुसार, जिला अध्यक्ष के रूप में रूपेश कुमार मंडल जिम्मेदारी संभालेंगे। उपाध्यक्ष पद पर बाबूलाल मंडल, मनोज पांडेय, पवन केशरी, सोनी हेम्ब्रम एवं जय प्रकाश मंडल कुशवाहा को नियुक्त किया गया है, जबकि एक पद रिक्त रखा गया है। महामंत्री पद पर विमल चंद्र मरांडी एवं मृणाल मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मंत्री पद पर कालेश्वर लायक, गायत्री जायसवाल, नीतू झा, रघुनाथ रजक एवं अनीता देवी को नियुक्त किया गया है, जबकि एक पद यहां भी रिक्त है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष के रूप में लक्ष्मण पंडित, कार्यालय मंत्री के रूप में दिनेश सिंह तथा सह कार्यालय मंत्री के रूप में कामेश्वर गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.