Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

मॉडल कॉलेज राजमहल के इंटरनेशनल सेमिनार में एआई आधारित शिक्षा और कौशल विकास पर हुई सार्थक चर्चा

0 192

राजमहल। मॉडल कॉलेज राजमहल में “एआई फॉर स्किल डेवलपमेंट इन डेवलपिंग कंट्रीज़” विषय पर आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का शनिवार को सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल समापन हुआ। दूसरे दिन का कार्यक्रम सार्थक अकादमिक डिस्कशन और रिसर्च प्रेजेंटेशन के लिए उल्लेखनीय रहा। दूसरे टेक्निकल सेशन में विभिन्न विद्वानों एवं शिक्षाविदों ने अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। समसामयिक विषयों पर आधारित इन प्रस्तुतियों में एआई के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट, एजुकेशन में इनोवेशन तथा डेवलपिंग कंट्रीज की चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने रिसर्च एवं अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए, जिससे स्टूडेंट्स एवं टीचर्स को नई दृष्टि मिली। समापन समारोह में देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जुड़े। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे नॉलेज एक्सपैंशन और रिसर्च को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के इंटरनेशनल सेमिनार स्टूडेंट्स को ग्लोबल परिप्रेक्ष्य से जोड़ते हैं और रिसर्च के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ.रमजान अली और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अमित कुमार ने किया। इस अवसर अमर शहीद वीर सिदो कान्हु की जयंती भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। उपस्थित जनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, टीचर्स एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जिनकी सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफल, प्रेरणादायक और यादगार बना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.