Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका प्रीमियर लीग का भव्य आगाज़, रोमांचक मुकाबले में अशोका लायंस की जीत

0 170

दुमका। बहुप्रतीक्षित दुमका प्रीमियर लीग का बुधवार को शानदार शुभारंभ ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में उत्साह और जोश के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में जामा विधायक डॉ.लुईस मरांडी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। संताल लीडरशिप एकेडमी, रामगढ़ एवं भागड़ा के समर्थकों की जोरदार उपस्थिति से पूरा मैदान गुंजायमान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें सभी टीमों के खिलाड़ी, टीम मालिक, अतिथि एवं आयोजकों ने सम्मानपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विजेता टीम की पुरस्कार राशि में 51,000 रुपये एवं उपविजेता टीम की राशि में 31,000 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। अब विजेता टीम को 1,76,000 रुपये एवं उपविजेता को 1,12,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।आयोजनकर्ता डॉ.तुषार ज्योति ने मुख्य अतिथि डॉ.लुईस मरांडी को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चौबे, चेंबर ऑफ कॉमर्स के मनोज घोष, झामुमो के सचिव निश्चित गोलदार, समाजसेवी ब्रेंटियस किस्कु एवं राजेश सिंह को भी सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के पहले मैच में अशोका लायंस और दुमका चैलेंजर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर अशोका लायंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दुमका चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान शुभांशु वर्मा ने 61 रन एवं विशाल राउत ने 57 रनों की शानदार पारी खेली। अशोका लायंस के हर्ष कुमार सिन्हा ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए अशोका लायंस ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में 2 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से कुणाल कुमार ने 60 रनों की अहम पारी खेली। वहीं दुमका चैलेंजर्स के गेंदबाज रविंद्र कुमार साह ने 3 और समीर ने 2 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए अशोका लायंस के कुणाल कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह एवं अन्य सदस्यों द्वारा ट्रॉफी और 1000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका राजेश्वर सिंह एवं संजीव रंजन ने निभाई, जबकि स्कोरर प्रदीप कुमार और कमेंट्री की जिम्मेदारी अतुल झा ने संभाली। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सदस्य, सभी टीमों के मालिक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.