Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबला, बासुकी 11 और विजनरी 11 ने दर्ज की जीत

0 189

दुमका। दुमका के ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को दुमका प्रीमियर लीग के तहत दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें बासुकी 11 और विजनरी 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।
पहले मैच में बासुकी 11 की एकतरफा जीत
दिन का पहला मुकाबला दुमका रॉयल्स और बासुकी 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बासुकी 11 ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका रॉयल्स की टीम 19.2 ओवर में 115 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आशुतोष आनंद ने सर्वाधिक 47 रन बनाए।
बासुकी 11 की ओर से प्रशांत कुमार मंडल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि देवराज गुप्ता और प्रियंसू कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बासुकी-11 की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सचिन कुमार ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशांत कुमार मंडल को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। उन्हें सरजोम बेड़ा क्लब के ब्रह्मदेव सोरेन द्वारा मोमेंटो एवं 1000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव विश्वजीत चटर्जी ने ब्रह्मदेव सोरेन का स्वागत किया।
दूसरे मैच में विजनरी 11 की संघर्षपूर्ण जीत
दिन का दूसरा मुकाबला विजनरी-11 और एम एंड एस-11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एम एंड एस-11 ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विजनरी-11 ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम की ओर से अंकुश राउत ने ताबड़तोड़ 45 रन (19 गेंद) और किशन दुबे ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। एम एंड एस-11 की ओर से आशीष कुमार और अभिषेक यादव ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में उतरी एम एंड एस-11 की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी और मैच 9 रनों से हार गई। विजनरी-11 की ओर से संजय सुरीन, मोहित सिंह और अंकुश राउत ने 2-2 विकेट चटकाए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंकुश राउत को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें प्रायोजक डॉ.तुषार ज्योति द्वारा मोमेंटो एवं 1000 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया।

अन्य जानकारी
मैच में निर्णायक की भूमिका जेएससीए से नियुक्त राजेश्वर सिंह एवं संजीव रंजन ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में प्रदीप कुमार और कमेंटेटर के रूप में अतुल झा ने योगदान दिया।
इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव कुणाल झा, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित पाठक, कार्यसमिति सदस्य पीटर टुडू एवं आनंद कश्यप ‘मोंटी’ सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.