Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर करियर प्वाइंट का छात्र आयुष बना दुमका जिला का तीसरा टॉपर

0 183

दुमका। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान करियर प्वाइंट दुमका ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के छात्र आयुष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर पूरे दुमका जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से करियर प्वाइंट दुमका में उत्सव का माहौल है। संस्थान के सभी छात्रों ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर संस्थान की गुणवत्ता को साबित किया है। आयुष कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय करियर प्वाइंट की बेहतरीन शिक्षण पद्धति, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। आयुष, व्यवसायी श्याम सुंदर प्रसाद के पुत्र हैं। उन्होंने भविष्य में आईआईटी में प्रवेश पाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसके लिए वे करियर प्वाइंट दुमका से ही जेईई की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि करियर प्वाइंट दुमका पिछले तीन वर्षों से कोटा जैसी उच्च स्तरीय शिक्षा पद्धति प्रदान कर रहा है और लगातार जेईई एवं नीट परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.