Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका में बोले धनबाद सांसद ढुल्लू महतो महिलाओं के अधिकारों में बाधा डाल रहा विपक्ष 

0 104

दुमका। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के क्रियान्वयन को परिसीमन से जोड़ते हुए धनबाद लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि इसमें देरी करना महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं के सशक्तिकरण से अधिक अपनी राजनीतिक जमीन बचाने में लगे हैं और इसी कारण महत्वपूर्ण विधायी प्रक्रियाओं में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और पंचायतों से लेकर संसद तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में जो दल इस ऐतिहासिक अवसर को टालने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उक्त बातें उन्होंने बुधवार को दुमका परिसदन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने 16 और 17 अप्रैल को संसद में हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों ने महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। सांसद ने कहा कि यह केवल विधेयकों का विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ साजिश है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन विपक्ष ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस प्रक्रिया को बाधित किया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि परिसीमन से किसी राज्य के साथ अन्याय नहीं होगा, बल्कि इससे संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र को कमजोर करने और संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल, जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गौरवकांत भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.