Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

विजयोत्सव पर उपराजधानी में याद किए गए वीरता के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0 218

दुमका। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर गुरुवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। सवर्ण एकता मंच एवं क्षत्रिय एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लेकर बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके अदम्य साहस व देशभक्ति को नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “बाबू वीर कुंवर सिंह अमर रहे” के गगनभेदी नारे लगाकर पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में ठाकुर श्याम सुंदर सिंह, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, श्याम किशोर सिंह गांधी, भास्कर सिंह, रणजीत जायसवाल, अंजनी शरण, मनोज कुमार घोष, रणजीत सिंह, संजीव सिंह, पवन सिंह, प्रदीप मिश्रा, राकेश रंजन सिंह, हिमांशु दुबे, पराक्रम शर्मा, जितेंद्र झा, पिंटू चौधरी, सिद्धार्थ राय, मानस झा, मिथुन सिंह चौहान, तुषार मिश्रा, गौरव झा सहित अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे वीर सेनानी थे, जिन्होंने 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी। लगभग 80 वर्ष की आयु में भी उन्होंने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए ब्रिटिश हुकूमत को कड़ी चुनौती दी। उनका जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.