Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

दुमका प्रीमियर लीग : दुमका चैलेंजर्स फाइनल में, बासुकी-11 ने एलिमिनेटर जीतकर बनाए रखी उम्मीद

0 217

दुमका। दुमका के ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को दुमका प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले रोमांचक ढंग से खेले गए। क्वालीफायर में दुमका चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजनरी-11 को 6 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में जगह बना ली, जबकि एलिमिनेटर में बासुकी-11 ने अशोका लायंस को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चुनौती बरकरार रखी। क्वालीफायर मुकाबले में टॉस जीतकर दुमका चैलेंजर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विजनरी-11 ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से किशन दुबे ने शानदार 71 रनों की पारी खेली, जबकि समीर कुमार ने चैलेंजर्स के लिए 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुमका चैलेंजर्स ने 19.1 ओवर में 6 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। करण कुमार (45) और सचिन चंद्र पाल (54) की बेहतरीन पारियों ने टीम की जीत सुनिश्चित की। विजनरी-11 की ओर से अंकुश राउत ने 3 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन चंद्र पाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। उन्हें दुमका के पूर्व पत्रकार शिक्षक रूपम किशोर सिंह ने मोमेंटो और 1000 रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। दिन के दूसरे मैच, एलिमिनेटर में बासुकी-11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। अशोका लायंस की टीम 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। कुणाल कुमार ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। बासुकी-11 की ओर से अमन बासुकीनाथ सिंह ने 4 और प्रशांत मंडल ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बासुकी-11 ने 4 विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज कर ली। शानदार गेंदबाजी के लिए अमन बासुकीनाथ सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह और सचिव कुणाल झा ने मोमेंटो व 1000 रुपये नगद देकर सम्मानित किया। मैच में निर्णायक की भूमिका जेएससीए से नियुक्त राजेश्वर सिंह और संजय पांडेय ने निभाई, जबकि स्कोरर प्रदीप कुमार और कमेंटेटर अतुल झा रहे। आयोजन में जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव कुणाल झा, संयोजक डॉ.तुषार ज्योति, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, कोषाध्यक्ष ललित पाठक और कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। सचिव श्री झा ने बताया कि रविवार 26 अप्रैल को दूसरा क्वालीफायर विजनरी-11 और बासुकी-11 के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम 28 अप्रैल को फाइनल में दुमका चैलेंजर्स से भिड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.