Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

तेज गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, लोगों के चेहरे खिले

0 167

दुमका। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जूझ रहे दुमका शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार को अचानक हुई जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दोपहर तक जहां तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे, वहीं बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया। सड़क पर निकलने वाले लोग भीगते नजर आए और बच्चों ने बारिश का जमकर आनंद उठाया। कई जगहों पर हल्की जलजमाव की स्थिति भी बनी, लेकिन इसके बावजूद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया था। ऐसे में यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और आगामी फसलों के लिए जमीन तैयार होगी मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.