Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

विश्वविद्यालय शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और प्रोन्नति को लेकर कुलपति से मिले डॉ.एसटी खान

0 208

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के स्नातकोत्तर उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉ.शम्स तबरेज खान ने सोमवार को कुलपति प्रो.राम कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर विश्वविद्यालय के शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के दौरान उन्होंने शिक्षकों के हित, सम्मान और शैक्षणिक वातावरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ.खान ने हाल में ही हुए शिक्षकों के प्रमोशन प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए कहा कि यह अभी अधूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी शिक्षकों के प्रमोशन से संबंधित प्रस्तावों पर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से अंतिम अनुमोदन प्राप्त होने तक प्रतीक्षा की जानी चाहिए थी, ताकि सभी योग्य शिक्षकों को समान अवसर और लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कुछ छात्र संगठनों, विशेषकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कुछ सदस्यों द्वारा शिक्षकों के प्रति किए गए अभद्र व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। इस पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करती हैं। उन्होंने प्रशासन से शिक्षकों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। डॉ.खान ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा करना विश्वविद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समय रहते इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो इसका नकारात्मक असर पूरे शैक्षणिक वातावरण पर पड़ सकता है। कुलपति प्रो.सिंह ने डॉ.खान की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर उचित विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षकों के हितों की रक्षा और एक सकारात्मक एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.