Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

बंगाल में फिर गूंजेगा “जय श्री राम” का उद्घोष, राम भक्तों में उत्साह

0 84

webakhbar.com

ममता बनर्जी की करारी चुनावी हार के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में राम भक्तों और सनातन समर्थकों के बीच खासा उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब बंगाल में “जय श्री राम” का उद्घोष निर्भय होकर किया जा सकेगा।

बीते वर्षों में बंगाल की राजनीति में “जय श्री राम” का नारा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रह गया था, बल्कि इसे राजनीतिक चश्मे से देखा जाने लगा था। कई मौकों पर राम भक्तों को विरोध, प्रशासनिक दबाव और पुलिसिया कार्रवाई का सामना भी करना पड़ा। आम लोगों का आरोप रहा कि तुष्टिकरण और राजनीतिक अहंकार के कारण सनातन आस्था को दबाने की कोशिश की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान श्रीराम का नाम भारत की संस्कृति, मर्यादा और आस्था का प्रतीक है। ऐसे में उस पर रोक लगाने या उसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास जनता को कभी स्वीकार नहीं था। अब चुनाव परिणाम आने के बाद राम भक्तों में यह विश्वास जगा है कि बंगाल फिर से अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान की ओर लौटेगा।

इधर प्रसिद्ध रामकथावाचक राजन जी महाराज ने भी चुनाव परिणाम को लेकर भगवान श्रीराम के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पूर्व में बंगाल की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए भगवान श्रीराम से राज्य में शांति, धर्म और सांस्कृतिक सम्मान की स्थापना की प्रार्थना की थी। परिणाम आने के बाद उन्होंने कहा कि “सत्य और धर्म की विजय निश्चित होती है।”

राम भक्तों का मानना है कि यह केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना का भी उदय है। लोगों को उम्मीद है कि अब पश्चिम बंगाल में धार्मिक स्वतंत्रता और सनातन परंपराओं का सम्मान पहले से अधिक मजबूती के साथ देखने को मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.