कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अब सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों की प्रार्थना सभा में “वंदे मातरम्” गाना अनिवार्य होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह आदेश सोमवार 18 मई से पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय में कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राएं और शिक्षक एक साथ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” गाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रधानों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि “वंदे मातरम्” केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा और भारतीय संस्कृति की पहचान है। नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि स्कूलों में इस तरह की पहल से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी। आदेश जारी होने के बाद राज्य के शिक्षा जगत और राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालयों में राष्ट्रगीत गाए जाने से बच्चों में देश और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी।
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक
बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स...
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार
बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...
नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक
फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...
मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन