Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की सक्रिय पहल से दुमका में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था मजबूत, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

0 204

दुमका। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रतिनिधियों एवं जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, बढ़ती भीड़ तथा आपूर्ति व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सामान्य आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन की खरीदारी करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे। उपायुक्त श्री सिन्हा ने बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा पारदर्शिता के साथ ईंधन वितरण सुनिश्चित किया जाए। तेल कंपनियों के अधिकारियों ने उपायुक्त को भरोसा दिलाया कि जिले में ईंधन की नियमित आपूर्ति जारी है तथा पूरी सप्लाई चेन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों की नियमित निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की जाए, ताकि कहीं भी कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, इंडियन ऑयल एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रतिनिधि, जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.