Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

0 192

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट सावित्री व्रत एवं पूजा संपन्न की। इस अवसर पर शहर के धर्मस्थान, शिवपहाड़, ठेका बाबा मंदिर कुम्हार पाड़ा, शिव गोपाल मंदिर रसिकपुर, बड़ाबांध शिव मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने वट वृक्ष (बरगद) की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान एवं श्रृंगार में पूजा स्थलों पर पहुंचीं। उन्होंने वट वृक्ष के चारों ओर सूत बांधकर परिक्रमा की तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी। पूजा स्थलों पर भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत का संबंध माता सावित्री और सत्यवान की अमर कथा से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प, तप और पतिव्रता धर्म के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से सुहागिन महिलाएं इस व्रत को पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए करती आ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.